Tuesday, October 20th, 2026

20 जनवरी को बाइडेन लेंगे शपथ, डोनाल्ड ट्रंप ने किया सत्ता सौंपने का ऐलान 

नई दिल्ली
राष्ट्रपति चुनाव में करारी शिकस्त के बाद सत्ता स्थानांतरण के ठीक पहले अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। गुरुवार को हजारों की संख्या में ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग  पर धावा बोल दिया और पुलिस के साथ हिंसक झड़प की। इन घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। इस बीच निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि 20 जनवरी को 'क्रमबद्ध' तरीके से जो बाइडेन की अमेरिकी की सत्ता सौंपी जाएगी।

गौरतलब है कि 3 नवंबर, 2020 को अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव  में डोनाल्ड ट्रंप की करारी हार हुई थी, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन ने चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही चुनाव के नतीजों पर सवाल खड़ा करते रहे हैं, उन्होंने कभी अपनी हार स्वीकार नहीं की। इस बीच 20 जनवरी, 2021 को जो बाइडेन द्वारा राष्ट्रपति शपथ लेने से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अमेरिका हिंसा: विरोध में व्हाइट हाउस की 3 महिला अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, कहा-मिस्टर ट्रंप के साथ काम करना.. दूसरी ओर, हिंसक प्रदर्शन के बीच अमेरिकी कांग्रेस ने जो बाइडेन की जीत पर मुहर लगा दी है। 

कांग्रेस ने दोनों सदनों ने 3 नवम्बर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्राप्त हुए इलेक्टोरल कॉलेज वोट को स्वीकार करने के बाद अब जो बाइडेन के अगले राष्ट्रपति होने पर मुहर लग चुकी है। इलेक्टोरल कॉलेज के नतीजे स्वीकार होने के कुछ मिनटों बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने भी सत्ता जो बाइडेन के हाथों सौंपने का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा, 'भले ही मैं चुनाव के नतीजों से पूरी तरह असहमत हूं और तथ्य मुझे बर्दाश्त करना पड़ रहा है, फिर भी 20 जनवरी को सत्ता का स्थानांतरण होगा।'
 

 

#सत्ता सौंपने का ऐलान 

Source : Agency

पाठको की राय